drug-free youthdrug-free youth
Share This Article

रायपुर, 07 सितंबर/ ETrendingIndia / सूरत में ‘फिट इंडिया-संडे ऑन साइकिल’ के 89वें संस्करण में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने युवाओं से फिटनेस और नशामुक्ति को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

‘विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल हुए।

देशभर में 25 हजार से अधिक स्थानों पर युवाओं ने साइकिल चलाकर नशामुक्त भारत का संदेश दिया।

मांडविया-सांघवी ने किया साइकिल रैली का नेतृत्व

डॉ. मांडविया ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हर्ष सांघवी के साथ साइकिल रैली का नेतृत्व किया। रैली में हर आयु वर्ग के हजारों लोग शामिल हुए।

‘नशामुक्त युवा’ ही विकसित भारत की ताकत

मांडविया ने कहा कि स्वस्थ नागरिकों से स्वस्थ समाज और स्वस्थ समाज से खुशहाल व विकसित देश बनता है। उन्होंने युवाओं से साइकिलिंग को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

‘संडे ऑन साइकिल’ का उद्देश्य लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करने के साथ स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देना भी है।

दिसंबर 2024 में शुरू हुआ अभियान

‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ अभियान दिसंबर 2024 में शुरू किया गया था। युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारतीय साइकिलिंग महासंघ और अन्य सहयोगी संस्थाएं मिलकर हर रविवार देशभर में इसका आयोजन करती हैं।


Share This Article