रायपुर 14 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Chhattisgarh becomes the leading state in Green India: 78% increase in dense forests, major improvement in soil and carbon sequestration capacity / छत्तीसगढ़ हरित भारत अग्रणी राज्य , फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की नई पर्यावरण रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ ने वन संरक्षण और कार्बन संधारण (Carbon Retention) के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य में घने वनों में 78.58% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस वृद्धि के साथ ही मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा में 4.01% का सुधार हुआ है, जिससे जमीन की उर्वरता और उत्पादकता दोनों बढ़ी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का 44.25% हिस्सा वनों से ढंका हुआ है — जो देश में सबसे अधिक हरित क्षेत्र वाले राज्यों में से एक है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक घने वनों का विस्तार हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ देश के क्लाइमेट रेजिलिएंस मॉडल राज्यों में शामिल हो गया है।
कार्बन स्टॉक 504 मिलियन टन से अधिक दर्ज किया गया है, जबकि कार्बन रिटेंशन सेवाओं का आर्थिक मूल्य 32,398 करोड़ से बढ़कर 43,000 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है — यानी लगभग 33% की वृद्धि। इससे न केवल पर्यावरणीय संतुलन मजबूत हुआ है, बल्कि राज्य की हरित अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।
छत्तीसगढ़ हरित भारत अग्रणी राज्य , रिपोर्ट बताती है कि छत्तीसगढ़ के वनों में 129 प्रकार के पेड़, 50 से अधिक जड़ी-बूटियां और 48 प्रकार की झाड़ियां पाई जाती हैं। राज्य के 71% वन क्षेत्रों में प्राकृतिक पुनर्जनन (Natural Regeneration) हो रहा है, जो स्वस्थ पर्यावरण का संकेत है।
क्या है कार्बन रिटेंशन सेवा:
यह वह प्रक्रिया है जिसमें पेड़ और मिट्टी वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर लंबे समय तक संचित रखते हैं, जिससे जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव कम होते हैं और पर्यावरणीय स्थिरता बनी रहती है।
