Share This Article रायपुर 15 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / C-DAC Recruitment for Various Scientific, Technical and Non -Technical Posts, Apply Online by 20 October / सी-डैक भर्ती 2025 , भारत सरकार के अधीन सी-डैक (Centre for Development of Advanced Computing) ने वैज्ञानिक, तकनीकी और गैर -तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैज्ञानिक और तकनीकी पदों में परियोजना सहायोगी (नवागंतुक /अनुभवी),, परियोजना अभियंता (नवागंतुक/अनुभवी), वरिष्ठ परियोजना अभियंता/ परियोजना नेतृत्वकर्ता/ माडयूल नेतृत्वकर्ता ( न्यूनतम 4 वर्षो का अनुभव), परियोजना प्रबंधक/परियोजना वितरण/ प्रोग्राम प्रबंधक /ज्ञान सहयोगी (लॉजिंग पार्टनर) ( न्यूनतम 9 वर्षो का अनुभव) पद शामिल हैं।इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास बीई/बीटेक/एमई/ एमटेक, विज्ञान / कंप्यूटर अनुप्रयोग या प्रासंगिक डोमेन में इस स्नातकोत्तर डिग्री एम ई /एमटेक या समकक्ष डिग्री और पीएचडी की योग्यता होनी चाहिए. इसी तरह परियोजना सहायक (शैक्षणिक योग्यता के आधार पर न्यूनतम एक या अधिक वर्षों का अनुभव) तथा परियोजना तकनीशियन ( शैक्षणिक योग्यता के आधार पर न्यूनतम 4 या अधिक वर्षों का अनुभव )होना चाहिए। इसके लिए योग्यता आईटीआई / एनसीवीची प्रासंगिक तकनीकी क्षेत्र में प्रमाणपत्र , अभियांत्रिकी डिप्लोमा( प्रासंगिक डोमिन में), कम्प्यूटर विज्ञान / इलेक्ट्रॉनिक्स / आईटी / कंप्यूटर अनुप्रयोग क्षेत्र में स्नातक डिग्री होनी चाहिए. वहीं गैर-तकनीकी पदों में परियोजना सहायक स्टाफ ( शैक्षणिक योग्यता के आधार पर न्यूनतम 0-3 वर्षों का अनुभव ), परियोजना अधिकारी ( शैक्षणिक योग्यता के आधार पर न्यूनतम 0-3 वर्षों का अनुभव ), और (कार्य) सहयोगी ( शैक्षणिक योग्यता के आधार पर न्यूनतम 4 या अधिक वर्षों का अनुभव ) होना चाहिए. इन पदों के लिए कम से कम 50 % अंकों के साथ स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट, ca/llm/cs/ cma, प्रासंगिक क्षेत्र में दो साल का पूर्णकालिक एमबीए / प्रासंगिक क्षेत्र में स्नातकोत्तर पेशेवर योग्यता इंटर सीए /इंटर सीएमए होना चाहिए. आवेदन प्रक्रिया और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार सी-डैक की आधिकारिक वेबसाइट www.cdac.in पर CAREERS सेक्शन में जाकर देख सकते हैं। Share This Article Post navigation एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में बम्पर वेकेंसी : भर्ती परीक्षा (ESSE)-2025 आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर POWERGRID और CTUIL में इंजीनियर ट्रेनी के लिए आवेदन 16 अक्तूबर तक आमंत्रित