रायपुर 16 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / State Tourism Ministers meet to promote “One State: One Global Destination” approach / एक राज्य एक वैश्विक गंतव्य , पर्यटन मंत्रालय ने उदयपुर में दो दिवसीय राज्य पर्यटन मंत्रियों की बैठक की। इसमें सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी देश के पर्यटन क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु एक सामूहिक योजना बनाने के लिए एकत्रित हुए।
बैठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “एक राज्य: एक वैश्विक गंतव्य” के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य किया, जो कि केंद्रीय बजट 2025-16 में घोषित एक आधारभूत पहल है।
इस दृष्टिकोण का उद्देश्य प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम एक वैश्विक स्तर का पर्यटन स्थल विकसित करना है।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण को साकार करने के लिए केंद्र, राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों एवं निजी क्षेत्रों के बीच सहयोगी संघवाद एवं एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा, “यह बैठक भारतीय पर्यटन के लिए एक निर्णायक क्षण है।“ “हम अपने संसाधनों, विशेषज्ञता एवं दृष्टिकोण के साथ ऐसे गंतव्यों का पोर्टफोलियो तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो न केवल देश की अविश्वसनीय विविधता का प्रदर्शन करे बल्कि अनुभव, अवसंरचना एवं स्थिरता के मामले में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भी बने।”
50 गंतव्यों का विकास: निजी क्षेत्र के नेतृत्व वाले पर्यटन केंद्र विकास पर ध्यान केंद्रित।
यह सहयोगात्मक परामर्श भारत में एक जीवंत, चिरस्थायी एवं वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
