Chhattisgarh government's gift before Diwali
Chhattisgarh government's gift before Diwali
Share This Article

रायपुर 18 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Chhattisgarh government’s gift before Diwali, October salary will be given in advance on October 17-18/ छत्तीसगढ़ सरकार अग्रिम वेतन दीपावली , छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली पर्व से पहले बड़ा तोहफा दिया है। राज्य शासन ने अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से देने का निर्णय लिया है।

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अक्टूबर 2025 का वेतन 17 और 18 अक्टूबर को अग्रिम भुगतान किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि सामान्य रूप से छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता के नियमों के तहत कर्मचारियों का वेतन माह के अंतिम दो कार्य दिवसों में दिया जाता है। लेकिन दीपावली पर्व को देखते हुए इस बार सरकार ने वेतन अग्रिम भुगतान का विशेष निर्णय लिया है।

वित्त विभाग ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी वेतन देयक तैयार कर कोषालय में समय पर प्रस्तुत करें। इसके साथ ही 18 अक्टूबर (शनिवार) को भी राज्य के सभी कोषालय और उपकोषालय खुले रहेंगे ताकि वेतन भुगतान में कोई बाधा न आए।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि मजदूरी, मानदेय, पारिश्रमिक आदि मदों में भी नियमानुसार अग्रिम भुगतान किया जा सकता है। साथ ही राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण, आयोग, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय और सार्वजनिक उपक्रम अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसी तर्ज पर भुगतान पर विचार कर सकते हैं।

सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह है और इसे दीपावली से पहले “त्योहारी बोनस” के रूप में देखा जा रहा है।