रायपुर 18 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Good news for Chhattisgarh Power Company employees, dearness allowance increased to 58%, salary will also be paid before Diwali/ छत्तीसगढ़ पावर कंपनी महंगाई भत्ता वृद्धि , दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों को खुशियों भरी राहत दी है। कंपनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) 55% से बढ़ाकर 58% करने का आदेश जारी किया है।
यह संशोधित दर 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। जारी आदेश के अनुसार, संशोधित दर पर महंगाई भत्ते का नियमित भुगतान अक्टूबर 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा। वहीं, जुलाई 2025 से सितंबर 2025 तक की बकाया राशि का भुगतान अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच तीन समान किश्तों में किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पावर कंपनी महंगाई भत्ता वृद्धि , कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें महंगाई भत्ते की बकाया राशि का पूरा भुगतान सेवानिवृत्ति माह तक कर दिया जाएगा। इस निर्णय से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में कार्यरत नियमित अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यभारित कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।
