रायपुर 19 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / A historic gift to sugarcane farmers on Diwali, bonus worth Rs 11 crore distributed, Balram Sadan Kisan Rest House inaugurated / गन्ना किसानों को दीपावली सौगात , उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली पर्व को गन्ना किसानों के लिए ऐतिहासिक बनाते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक किसान रेस्ट हाऊस बलराम सदन का लोकार्पण किया।
इस रेस्ट हाउस में सुविधा केंद्र में किसानों के ठहराव, विश्राम और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।
दीपावली पर धनतरेस में सौगातों की झड़ी लगाते हुए उप मुख्यमंत्री ने पेराई सत्र 2024–25 के गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को 11.09 करोड़ रुपये का बोनस राशि का चेक प्रदान किया ।
गन्ना किसानों को दीपावली सौगात , इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री शर्मा ने शेयरधारक गन्ना उत्पादक किसानों को रियायती दर पर 50 किलो शक्कर वितरित कर त्यौहार की खुशियों को दोगुना कर दिया।
उप मुख्यमंत्री ने पंडरिया में किसान सदन, 5 लाख का सी सी रोड और 2 लाख 50 हजार रूपए की लागत से नली निर्माण की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रहे गन्ना उत्पादन को देखते हुए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है, जिससे किसानों को और बेहतर सुविधा तथा मूल्य प्राप्त हो सके।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इस वर्ष भी रियायती दर पर शेयर धारक गन्ना किसानों को 50 किलो शक्कर वितरण का शुभारंभ किया गया है। रियायती दर पर शक्कर वितरण का यह कार्यक्रम लगातार दूसरे वर्ष संचालित किया जा रहा है, जिससे किसान को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह कारखाना किसानों का है, इसे भी किसानों ने ही मिल-जुलकर आगे बढ़ाना है। सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कारखाना चलाने में किसानों की भागीदारी बढ़े और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिले।
वर्तमान में इस गन्ना सहकारी शक्कर कारखाना की पिराई क्षमता 4 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन की है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने अधिक से अधिक गन्ने का विक्रय यहीं कारखाने में करें, ताकि पैदावार का उचित मूल्य सीधे उनके हाथों तक पहुंचे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निकटवर्ती ग्रामों से गन्ना लाने-ले जाने हेतु जिन ग्रामीण सड़कों की हालत खराब है, उनकी मरम्मत के लिए स्वीकृति जारी हो चुकी है। कारखाना तक पहुँचने वाली सभी प्रमुख सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि परिवहन में कोई बाधा न आए।
उन्होंने बताया कि कवर्धा जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूती देने के लिए मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल गई है, और शीघ्र भूमि पूजन किया जाएगा। जिला अस्पताल को अपग्रेड कर 220 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है।
मरीजों की जांच सुविधा बढ़ाने के लिए आधुनिक सिटी स्कैन मशीन भी पहले ही स्थापित की जा चुकी है। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि आज कवर्धा में भोजली तालाब के सामने ‘हनुमंत वाटिकाÓ का लोकार्पण किया जाएगा।
इसके साथ ही चिल्फी से रेंगाखर मार्ग हेतु 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिससे इस पर्यटन एवं व्यवसायिक कॉरिडोर को गति मिलेगी।
