रायपुर 22 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Deepika Padukone and Ranveer Singh gave the first glimpse of their daughter Dua, social media was flooded with congratulations/ दीपिका रणवीर बेटी दुआ , बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पहली बार अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा दिखाया है। दीपिका और रणवीर ने दीपावली के मौके पर इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
पोस्ट में दीपिका और रणवीर पारंपरिक परिधान में नजर आए, जबकि छोटी दुआ सफेद-गुलाबी ड्रेस में बेहद क्यूट दिख रही थी।
तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने लिखा, “नज़र न लगे इस प्यारे परिवार को।”
गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर की बेटी 8 सितंबर 2024 को जन्मी थी। तब से लेकर अब तक फैंस उनकी पहली झलक का इंतज़ार कर रहे थे। दिवाली पर साझा की गई इन तस्वीरों ने फैंस के दिल जीत लिए हैं और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
