रायपुर 23 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Bihar Chhath festival : Indian Railways to run 1,500 special trains in next 5 days / छठ पर्व विशेष ट्रेनें , भारतीय रेलवे छठ पर्व से पहले यात्रा में वृद्धि को देखते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रहा है कि प्रत्येक यात्री सुरक्षित और आराम से अपने गंतव्य तक पहुँचे। नियमित रेल सेवाओं के अलावा, रेलवे ने अगले 5 दिनों में 1,500 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है।
यानी हर दिन औसतन 300 विशेष ट्रेनें यात्रियों की सेवा में रहेंगी। कुशल व्यवस्थाओं, बेहतर यात्री सेवाओं और सुविधा व देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, भारतीय रेलवे यह सुनिश्चित कर रहा है कि त्योहारों के मौसम में हर यात्री को उसकी रेल यात्रा के दौरान अच्छी सेवाएँ मिलें।
नियमित ट्रेनों के अलावा, पिछले 21 दिनों में 4,493 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स, यानी औसतन 213 ट्रिप प्रतिदिन, ने यात्रियों को दिवाली के त्योहार के लिए सुरक्षित घर पहुँचने में मदद की।
आगामी छठ पूजा और चल रहे दीवाली सीजन के मद्देनज़र, भारतीय रेल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए एक मजबूत विशेष ट्रेन योजना लागू की है।
12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें
1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक कुल 61 दिनों की अवधि में देशभर में 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब तक कुल 11,865 ट्रिप्स (916 ट्रेनों) की अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिनमें 9,338 आरक्षित और 2,203 अनारक्षित ट्रिप्स शामिल हैं।
यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाती है, जब केवल 7,724 पूजा और दीवाली विशेष ट्रेनें संचालित की गई थीं।
यह कदम दर्शाता है कि भारतीय रेल त्योहारों के मौसम में यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
यात्रियों ने इस बार के बेहतर अनुभव के लिए भारतीय रेल की सराहना की।
मदन कुमार यादव ने रेलवे के ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम, अनुशासित कतार व्यवस्था और आरपीएफ की सतर्कता की तारीफ की, जिन्होंने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सीट आवंटन को सुनिश्चित किया।
अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दिव्यांग और बीमार यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित रूप से ट्रेन में सवार कराया।
अपने व्यापक नेटवर्क, समर्पित कार्यबल और यात्री-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम के साथ भारतीय रेलवे हर यात्री को कुशलता और देखभाल के साथ सेवा देने के अपने वादे पर कायम है।
