heart patients exercise
heart patients exercise
Share This Article

रायपुर 24 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Should heart patients exercise amid rising pollution after Diwali? Learn expert advice / दिवाली बाद प्रदूषण हार्ट , दिवाली के बाद दिल्ली सहित कई शहरों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। पटाखों और धुएं से हवा में हानिकारक कण (PM2.5 और PM10) बढ़ जाते हैं, जो दिल और फेफड़ों पर गंभीर असर डालते हैं। ऐसे में हृदय रोगियों के लिए यह मौसम बेहद संवेदनशील माना जाता है।

राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. अजीत जैन का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण में हार्ट के मरीजों को खुले में एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। प्रदूषित हवा में सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होती है, जिससे फेफड़ों और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यह स्थिति ब्लड प्रेशर बढ़ाने, दिल की धड़कन अनियमित करने या हार्ट अटैक जैसी जटिलता पैदा कर सकती है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस समय सुबह या शाम के बजाय घर के अंदर हल्की कसरत या योग करें। अगर जरूरी हो तो एयर प्यूरीफायर वाले कमरे में वॉक या ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। साथ ही पानी अधिक पिएं, संतुलित आहार लें और प्रदूषण से बचने के लिए बाहर निकलते समय एन 95 मास्क पहनें।

बढ़ते प्रदूषण में हार्ट के मरीजों को आउटडोर एक्सरसाइज से परहेज करते हुए घर के अंदर सुरक्षित रूप से शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए।