Share This Article रायपुर 26 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Shri Roop Singh Mandavi became the Chairman of Chhattisgarh State Scheduled Tribe Commission/ श्री रूपसिंह मंडावी छत्तीसगढ़ जनजाति आयोग अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ शासन ने श्री रूपसिंह मंडावी को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आदिम जाति विकास विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर द्वारा आज आदेश जारी किया गया। श्री मंडावी की नियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम-1995 (संशोधित अधिनियम-2020) की अध्याय-2 की कंडिका-3 के प्रावधानों के तहत की गई है। वे अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कार्य करेंगे। उनका कार्यकाल अधिनियम की धारा 4(1) के अनुसार राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त रहेगा। श्री रूपसिंह मंडावी बस्तर जिले के ग्राम फरसागुड़ा के निवासी हैं और लंबे समय से जनजातीय समुदाय के विकास व अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। इस आदेश पर आदिम जाति विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सोनमणि बोरा के हस्ताक्षर हैं। Share This Article Post navigation मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से पर्यटन के अंतर्राष्ट्रीय पटल पर उभर रहा है जशपुर,जर्मन मेहमानों को यहाँ की जनजातीय संस्कृति ने किया मंत्रमुग्ध अबूझमाड़ के सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ