Share This Article रायपुर, 24 सितंबर 2026। ETrendingIndia / राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और सेवा की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के समक्ष विधायक श्री अनुज शर्मा, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह तथा आयुष विभाग के संचालक श्री राजेन्द्र कटारा ने देहदान एवं अंगदान का संकल्प पत्र भरकर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर श्री आशीष देवांगन (आरटीओ) एवं उनकी पत्नी श्रीमती एकता देवांगन, जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक श्री सचिन शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती सोनल शर्मा, तहसीलदार श्री प्रवीण परमार, श्री राममूर्ति दीवान, श्री सौरभ कश्यप, डीपीएम श्री मनीष कुमार मेजरवार, डॉ. प्रीति नारायण सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी देहदान एवं अंगदान का संकल्प लिया। प्रोजेक्ट दधीचि के तहत कुल 25 लोगों ने देहदान का संकल्प लेकर समाज के सामने सेवा और मानवता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की। प्रोजेक्ट दधीचि ,मृत्यु के बाद भी मानव जीवन को बचाने और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान को सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। Share This Article Post navigation Raipur News : गणेश विसर्जन से पहले पुलिस ने आयोजकों को समझाई सुरक्षा की पूरी तैयारी, सदर बाजार के रूट पर नहीं बनी सहमति टॉय बैंक …! 90 लोगों ने टॉय बैंक में खिलौने किया दान… बच्चों के चेहरों पर खिलेगी मुस्कान