Directorate General of Civil AviationDirectorate General of Civil Aviation
Share This Article

रायपुर 27 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Directorate General of Civil Aviation, New Delhi invites applications for 116 various posts on deputation basis / डीजीसीए भर्ती 2025 , भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय, नई दिल्ली द्वारा F.No: A-35018/1/2025-E-II SECTION- DGCA के माध्यम से प्रतिनियुक्ति के आधार पर विभिन्न पदों को भरे जाने के संबंध में परिपत्र जारी किया गया है.

ये पद हैं- निदेशक (उड़नयोग्यता),उप निदेशक (उड़नयोग्यता), सहायक निदेशक (उड़नयोग्यता), उप निदेशक (प्रचालन), सहायक निदेशक (प्रचालन), निदेशक (विमान सुरक्षा) सशस्त्र सेना कार्मिकों का पुनर्नियोजन, उप निदेशक (विमान सुरक्षा) (सशस्त्र सेना कार्मिकों का पुनर्नियोजन), निदेशक (वायुयान इंजीनियरिंग), उप निदेशक (वायुयान इंजीनियरिंग), निदेशक (विनियमन एवं सूचना), उपनिदेशक (विनियमन एवं सूचना), सहायक निदेशक (वायुयान इंजीनियरिंग) ,उप निदेशक (उड़ान एवं प्रशिक्षण), वरिष्ठ खतरनाक माल निरीक्षक ,वरिष्ठ केबिन सुरक्षा निरीक्षक, लेखा अधिकारी (क्षेत्रों). कुल पदों की संख्या 116 है.

डीजीसीए भर्ती 2025 , सामान्य निबंधन एवं शर्तें, पात्रता मानदंड, आवेदन-पत्र का प्रोफॉर्मा और अन्य विवरण डीजीसीए की वेबसाइट www.dgca.gov.in पर उपलब्ध है.

इच्छुक और पात्र अधिकारी रोजगार समाचार में इस रिक्ति के विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 60 दिनों के अंदर अपना आवेदन-पत्र भेज सकते हैं. इसका क्रमांकCBC 03102 /12/ 0002 /2526 है। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 18 अक्टूबर 2025 के अंक में प्रकाशित हुआ है.


Share This Article