Share This Article

रायपुर / ETrendingIndia / भारत पर्व एकता नगर गुजरात 2025 , एकता नगर में शुरू हुआ 15 दिवसीय भारत पर्व

गुजरात के एकता नगर में कल शाम से भारत पर्व 2025 की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस 15 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन किया, जो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को समर्पित है। यह पर्व सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने दी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणा

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और एकता नगर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का सजीव उदाहरण हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से “सबका विकास, सबका प्रयास” के मंत्र पर चलते हुए एक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।


संस्कृति, पर्यटन और कला का संगम बनेगा भारत पर्व

यह उत्सव संस्कृति मंत्रालय, गुजरात पर्यटन विभाग और युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। 15 नवंबर तक चलने वाले इस पर्व में देश के विभिन्न राज्यों की लोकनृत्य, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे।


बिरसा मुंडा जयंती पर होगा भव्य समापन

भारत पर्व का समापन 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भव्य समारोह के साथ होगा। इसके बाद 16 और 17 नवंबर को आयोजित होने वाला साइक्लोथॉन इस उत्सव की ऊर्जा को और बढ़ाएगा।