Share This Article

रायपुर 7 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / National Zoological Park to reopen for tourists from November 8 / राष्ट्रीय प्राणी उद्यान खुलने की तारीख , राष्ट्रीय प्राणी उद्यान को 8 नवंबर, 2025 से पर्यटकों के लिए फिर से खोला जाएगा। दिल्ली चिड़ियाघर ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि पर्यटकों के लिए पुनः खुलने के बाद सामान्य सुरक्षा एवं निवारक उपायों का पालन किया जाएगा।

दिनांक 28.08.2025 को जल पक्षीशाला में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का सकारात्मक मामला सामने आने के बाद, एनजेडपी को 30.08.2025 से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद, सक्षम प्राधिकारियों द्वारा जारी सभी निर्धारित जैव सुरक्षा एवं निगरानी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान खुलने की तारीख , केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा जारी ‘एवियन इन्फ्लूएंजा की तैयारी, नियंत्रण और रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई (संशोधित 2021)’ के अध्याय छह के अंतर्गत दिशा-निर्देशों का बंद अवधि के दौरान सख्ती से पालन किया गया। प्रत्येक 15 दिन के बाद चार बार नमूना एकत्रित किया गया और एनआईएचएसएडी, भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार अंतिम सकारात्मक मामले के सभी नमूने नकारात्मक पाए गए।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान अपने बहुमूल्य वन्य जीवों के स्वास्थ्य एवं कल्याण तथा पर्यटकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।