Share This Article

रायपुर 13 नवंबर 2025/ ETrendingIndia / Recruitment on deputation for 5 posts of Regional Officer in Central Board of Film Certification / केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड भर्ती 2025 , सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) में क्षेत्रीय अधिकारी (Regional Officer) के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद वेतनमान स्तर-12 (₹78,800–₹2,09,200, पूर्व वेतन बैंड ₹15,600–39,100, ग्रेड पे ₹7,600) में प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा।

क्षेत्रीय कार्यालय — कटक, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई — में एक-एक पद उपलब्ध है। आवेदन पत्र विज्ञापन में दिए प्रारूप के अनुसार भरकर विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 45 दिनों के भीतर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली में भेजे जाने हैं। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 25 अक्तूबर 2025 के अंक में प्रकाशित हुआ है. अधिक जानकारी के लिए मंत्रालय की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।