Balmer Lawrie Recruitment 2026Balmer Lawrie Recruitment 2026
Share This Article

कोलकाता, 25 सितंबर 2026। Balmer Lawrie Recruitment 2026 : भारत सरकार की मिनी रत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने नियमित और निश्चित अवधि के संविदात्मक आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 31 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, यूनिट हेड, अधिकारी और कनिष्ठ अधिकारी के पद शामिल हैं। अलग-अलग विभागों में रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पदों की जिम्मेदारियां और पात्रता संबंधित पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।

कई विभागों में नौकरी का मौका

बामर लॉरी की इस भर्ती में एचआर एवं प्रशासन, विनिर्माण, बिक्री, मूल्य निर्धारण, कराधान और संचालन से जुड़े पद शामिल हैं। इसके अलावा एचएसई, आईटी साइबर सुरक्षा, लेखा एवं वित्त, एयर कार्गो संचालन, लॉजिस्टिक्स, निर्यात, रखरखाव, वाणिज्यिक, गोदाम संचालन और सचिविक कार्य जैसे क्षेत्रों में भी अवसर हैं।

27 से 38 वर्ष तक आयु सीमा

अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 से 38 वर्ष तक निर्धारित की गई है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक अनुभव अलग-अलग हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जा सकता है।

29 सितंबर तक आवेदन का मौका

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से जरूर जांच लें।

यहां देखें पूरी जानकारी

बामर लॉरी भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट balmerlawrie.com/careers/current-openings पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वहीं से पदवार योग्यता, अनुभव, आयु में छूट और अन्य भर्ती संबंधी निर्देश देख सकते हैं।


Share This Article