World Diabetes Day
World Diabetes Day
Share This Article

रायपुर, 13 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / World Diabetes Day: “Healthy lifestyle is the best medicine” / विश्व मधुमेह दिवस 2025 , विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर रायपुर सर्किट हाउस में आयोजित राज्य स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया। इसका उद्देश्य अधिकारियों व कर्मचारियों में नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ाना था।

स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने बताया कि तेजी से बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और तनाव के कारण मधुमेह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। यह रोग धीरे-धीरे शरीर के कई अंगों जैसे—हृदय, आंख, गुर्दे और नसों को प्रभावित करता है। “स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राज्य की नींव हैं, इसलिए नियमित जांच और अनुशासित जीवनशैली आवश्यक है।”

राज्य में अब तक 38 लाख से अधिक नागरिकों की मधुमेह और 37 लाख से अधिक की रक्तचाप जांच की जा चुकी है। इनमें से लगभग 7 लाख मधुमेह और 12 लाख उच्च रक्तचाप के मरीजों की पहचान कर उनका उपचार व परामर्श जारी है।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रहरी बनें—

रोज कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें

मीठा, तेल और नमक का सेवन सीमित रखें

तनाव कम करें और नशे से दूर रहें

वर्ष में कम से कम एक बार शुगर और बीपी की जांच अवश्य कराएं

विश्व मधुमेह दिवस 2025 , छत्तीसगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक “स्क्रीनिंग से सेवा तक” की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे हर व्यक्ति को समय पर जांच, औषधि और सलाह मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग का संदेश स्पष्ट है —

“अपने स्वास्थ्य के प्रहरी बनें, नियमित जांच कराएं और मधुमेह से सुरक्षित रहें।”