Share This Article रायपुर 16 नवम्बर 2025 / ETrendingIndia / PM Kisan Yojana: 21st installment will be released on November 19, the government made an official announcement / PM Kisan Yojana 21वीं किस्त 19 नवंबर , पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट पर घोषणा की है कि 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह घोषणा ठीक उसी दिन सामने आई जब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, जिससे राज्य के लाखों किसानों में खुशी की लहर है। कई महीनों से अटकी यह किस्त अब तय तारीख पर भेजी जाएगी। रजिस्ट्रेशन को लेकर भी चेतावनीसरकार ने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया है कि जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन, ई-केवाईसी या भू-अधिकार सत्यापन अधूरा है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। इसलिए किसानों को समय रहते सभी दस्तावेज अपडेट कराने की अपील की गई है। Share This Article Post navigation छत्तीसगढ़ सरकार का सख्त आदेश : धान खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों पर रोक, 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक आदेश प्रभावी फोर्टिफाइड मिक्स्ड चावल का अवैध परिवहन : चावल तथा पिकअप वाहन जप्त