Share This Article रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के श्री अग्रसेन धाम में आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 में शामिल हुए। राज्यपाल ने कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन जी ने समाज को दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश दिया। अग्रवाल समाज व्यवसाय के साथ समाज सेवा में भी अपना सार्थक योगदान देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस के लिए मोबाइल नंबर 8109002139 पर कॉल करें इस अवसर पर घायल गौमाता के इलाज के लिए गौरक्षा वाहिनी एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। अग्रसेवा गौशाला रायपुर द्वारा संचालित इस एम्बुलेंस की सुविधा मोबाइल नंबर 8109002139 पर कॉल कर ली जा सकेगी। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की डायरेक्ट्री तथा अग्रपुष्प बुलेटिन त्रैमासिक पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन किया गया . अग्रवाल समाज के प्रतिभावान बच्चों को अग्र प्रतिभा सम्मान और युवाओं को अग्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीआर ग्रुप के चेयरमैन श्री सुशील अग्रवाल, अग्रवाल समाज रायपुर के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल, श्री मनमोहन अग्रवाल, श्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, गणमान्य जन व सामाजिक सदस्य उपस्थित थे। Share This Article Post navigation Harleen Deol in Raipur : भारतीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने रायपुर की हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों में भरा जोश, कहा- देश के लिए खेलने का सपना देखें पंजीयन शुल्क में 50% छूट : ज्योति साहू को जमीन की रजिस्ट्री में बचे ₹11,400… ऑटोम्यूटेशन से नामांतरण हुआ आसान