Jyoti SahuJyoti Sahu
Share This Article

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ सरकार की पंजीयन सुधार पहल महिलाओं के लिए विशेष रूप से आर्थिक राहत और सरकारी कामकाज में आसानी का माध्यम बन रही है।

जांजगीर-चांपा की ज्योति साहू ने जमीन की रजिस्ट्री में 11,400 रुपये की बचत की। वहीं, ऑटोम्यूटेशन सुविधा से नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने की परेशानी भी बची।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में किए गए इन सुधारों से ज्योति साहू जैसी महिलाओं को दोहरा लाभ मिल रहा है।

पंजीयन शुल्क 4 से घटाकर 2 प्रतिशत

राज्य सरकार ने महिलाओं के पक्ष में अचल संपत्ति के अंतरण से संबंधित दस्तावेजों पर पंजीयन शुल्क 4 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया है। इससे ज्योति साहू को रजिस्ट्री में 11,400 रुपये की बचत हुई।

नामांतरण के लिए बार-बार कार्यालय जाने से राहत

पहले जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी। इसमें समय लगता था और तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे।

अब ऑटोम्यूटेशन व्यवस्था से रजिस्ट्री के बाद नामांतरण की प्रक्रिया स्वतः आगे बढ़ती है, जिससे नागरिकों की परेशानी कम हो रही है।

महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा

पंजीयन शुल्क में छूट से महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदना और उसका पंजीयन कराना अधिक किफायती हुआ है। इससे महिलाओं की संपत्ति में भागीदारी बढ़ाने और उनकी आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने में मदद मिल सकती है।


Share This Article