AIIMS Bhopal AIIMS Bhopal
Share This Article

रायपुर, 05 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने ग्रुप-A नॉन-फैकल्टी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ईमेल और स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार (Employment News) में विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिन बाद शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। यह विज्ञापन रोज़गार समाचार के 18- 24 जुलाई 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।

किन पदों पर होगी भर्ती ?

जनसंपर्क अधिकारी (Public Relations Officer) – 1 पद

डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट – 1 पद

रक्त आधान अधिकारी (Blood Transfusion Officer) – 1 पद

मेडिकल फिजिसिस्ट (रेडियोथेरेपी) – 2 पद

मेडिकल फिजिसिस्ट (न्यूक्लियर मेडिसिन) – 2 पद

आकर्षक वेतनमान

जनसंपर्क अधिकारी, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और रक्त आधान अधिकारी – पे लेवल-11
मेडिकल फिजिसिस्ट के दोनों पद – पे लेवल-10

आयु सीमा

जनसंपर्क अधिकारी: 30–45 वर्ष

डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एवं रक्त आधान अधिकारी: 21–40 वर्ष

मेडिकल फिजिसिस्ट: अधिकतम 35 वर्ष

ऐसे करें आवेदन

अधिक जानकारी
शैक्षणिक योग्यता, आवेदन प्रारूप और अन्य नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsbhopal.edu.inपर उपलब्ध है।


Share This Article