AIIMS BhopalAIIMS Bhopal
Share This Article

AIIMS भोपाल भर्ती के तहत ग्रुप-ए के विभिन्न नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती डेपुटेशन के आधार पर की जाएगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

AIIMS भोपाल भर्ती के अंतर्गत चिकित्सा अधीक्षक, अधीक्षण अभियंता, मुख्य नर्सिंग अधिकारी, वरिष्ठ विश्लेषक, मुख्य चिकित्सा सामाजिक सेवा अधिकारी, CSSD अधिकारी, अस्पताल वास्तुविद्, उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी, नर्सिंग अधीक्षक, वरिष्ठ क्रय एवं भंडार अधिकारी, प्रधान निजी सचिव, मुख्य चिकित्सा अभिलेख अधिकारी, भंडार अधिकारी तथा सुरक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिन तक रहेगी. यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 18-24 जुलाई 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.
इस संबंध में संस्था की वेबसाइट www.aiimsbhopal.edu.in का अवलोकन किया जा सकता है।


Share This Article