AIIMS BhubaneswarAIIMS Bhubaneswar
Share This Article

रायपुर, 30 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भुवनेश्वर ने प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर ग्रुप ‘A’, ‘B’ और ‘C’ के कुल 61 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है।

इनमें मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, चीफ नर्सिंग ऑफिसर, रजिस्ट्रार, नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट, फार्मासिस्ट, जूनियर प्रशासनिक अधिकारी समेत 25 विभिन्न महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। आवेदन केवल हार्ड कॉपी और उचित माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

इन पदों पर होगी भर्ती

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट – 1 पद,
चीफ लाइब्रेरियन, रजिस्ट्रार, सीनियर एनालिस्ट, चीफ नर्सिंग ऑफिसर – 1-1 पद
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट – 3 पद
जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर – 9 पद
फार्मासिस्ट ग्रेड-I – 11 पद
मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर – 4 पद
पर्सनल असिस्टेंट – 6 पद
सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (UDC) – 3 पद

अन्य विभिन्न पदों पर भी रिक्तियां हैं। कुल 61 पद हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

यह भर्ती मुख्य रूप से केंद्र/राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकार, सरकारी विश्वविद्यालयों, वैधानिक/स्वायत्त संस्थानों और सरकारी अनुसंधान एवं विकास संगठनों के पात्र अधिकारियों के लिए है।

AIIMS भुवनेश्वर की वेबसाइट htyps ://aiimsbhubaneswar.nic.in पर उपलब्ध हैं।


Share This Article