AIIMS MangalagiriAIIMS Mangalagiri
Share This Article

रायपुर, 03 सितंबर / ETrendingIndia / अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), मंगलागिरी , आंध्र प्रदेश ने विभिन्न मेडिकल विभागों में फैकल्टी के 79 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इनमें प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

79 पदों पर होगी भर्ती

प्रोफेसर – 17 पद
अतिरिक्त प्रोफेसर – 11 पद
एसोसिएट प्रोफेसर – 14 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर – 37 पद

कई मेडिकल विभागों में अवसर
भर्ती में एनेस्थीसिया, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, डर्मेटोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी सहित कई विभाग शामिल हैं।

विज्ञापन 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। रोजगार समाचार में यह विज्ञापन 22-28 अगस्त 2026 के अंक में प्रकाशित हुआ है।

संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख अलग से अपडेट की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 45 दिन बाद निर्धारित की गई है।

कहां मिलेगा आवेदन का लिंक?

अभ्यर्थी AIIMS मंगलागिरी की आधिकारिक वेबसाइट aiimsmangalagiri.edu.in पर भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, अनुभव, आयु सीमा, आरक्षण, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देख सकेंगे।


Share This Article