AVNLAVNL
Share This Article

रायपुर, 03 सितंबर / ETrendingIndia / रक्षा मंत्रालय के अधीन Armoured Vehicles Nigam Limited की Machine Tool Prototype Factory, अंबरनाथ ने ट्रेड अप्रेंटिस के 162 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भर्ती में गैर-आईटीआई और भूतपूर्व आईटीआई उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन विज्ञापन प्रकाशन की तारीख से 21 दिनों के भीतर संबंधित पते पर पहुंचना चाहिए। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 22-28 अगस्त 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है।

162 पदों पर भर्ती, ये ट्रेड शामिल

गैर-आईटीआई के 83 पद हैं, जिनमें फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और एमएमटीएम शामिल हैं।

वहीं पूर्व आईटीआई के 79 पद हैं, जिनमें फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स और वेल्डर ट्रेड शामिल हैं।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

गैर-आईटीआई:
प्रथम वर्ष: ₹12,600 प्रतिमाह
द्वितीय वर्ष: ₹14,400 प्रतिमाह

पूर्व आईटीआई:
दो वर्षीय ट्रेड: ₹16,200 प्रतिमाह
एक वर्षीय ट्रेड: ₹14,400 प्रतिमाह

यहां से मिलेगा आवेदन फॉर्म
आवेदन पत्र और विस्तृत नियम AVNL की वेबसाइट⁠ https:avnl.xo.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन में दिए पते के अनुसार आवेदन मुख्य महाप्रबंधक, मशीन टूल प्रोटोटाइप फैक्ट्री, ऑर्डनेंस एस्टेट, अंबरनाथ, जिला ठाणे, महाराष्ट्र-421502 पर समय सीमा के भीतर पहुंचना चाहिए।


Share This Article