AIIMS PatnaAIIMS Patna
Share This Article

रायपुर, 05 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना ने विभिन्न विभागों में समूह ‘क’ के 10 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर होंगी।

चयनित अधिकारियों को पद के अनुसार पे-लेवल 10 से 13 तक वेतन मिलेगा।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

कुल 10 रिक्तियों में अधीक्षण अभियंता, मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष, वरिष्ठ विश्लेषक (सिस्टम विश्लेषक), अस्पताल वास्तुकार, वरिष्ठ क्रय-सह-भंडार अधिकारी, मुख्य चिकित्सा सामाजिक सेवा अधिकारी, सीएसएसडी अधिकारी के 2 पद तथा वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ, मुख्य चिकित्सा अभिलेख अधिकारी और पर्यवेक्षी चिकित्सा सामाजिक सेवा अधिकारी के एक-एक पद शामिल हैं।

₹56,100 से ₹2,15,900 तक वेतन

पदों के अनुसार वेतनमान इस प्रकार है:

  • लेवल-13: ₹1,23,100 से ₹2,15,900
  • लेवल-12: ₹78,800 से ₹2,09,200
  • लेवल-11: ₹67,700 से ₹2,08,700
  • लेवल-10: ₹56,100 से ₹1,77,500

कौन कर सकता है आवेदन?

केंद्र और राज्य सरकारों, स्वायत्त निकायों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, अनुसंधान संगठनों, पुलिस एवं सशस्त्र बलों के पात्र अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि और वेबसाइट

पूर्ण आवेदन उचित माध्यम से रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 45 दिनों के भीतर भेजना होगा। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 24-30 अक्टूबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है.

आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आवेदन प्रारूप की जानकारी एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimspatna.edu.in पर उपलब्ध है।


Share This Article
Advertisement Carousel