Share This Article

रायपुर, 05 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / रेल मंत्रालय के अंतर्गत नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का अवसर दिया है। कंपनी ने शिक्षु अधिनियम, 1961 के तहत कुल 54 स्नातक और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्नातक के लिए 36 पद

स्नातक अप्रेंटिस के कुल 36 पद हैं। इनमें संबंधित इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में स्नातक के 27 पद तथा बीबीए, बीकॉम, एलएलबी, बीएसडब्ल्यू, बीए (हिंदी), बीएससी, बीसीए और कंप्यूटर साइंस एवं आईटी में बीई/बीटेक के 9 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी।

डिप्लोमा के लिए 18 पद

संबंधित इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस श्रेणी में 18 पद हैं और चयनित युवाओं को 12,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

30 वर्ष अधिकतम आयु सीमा

01 अक्टूबर 2026 तक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

5 नवंबर आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रति और आवश्यक मूल दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2026 है।

विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए “इरकॉन की आधिकारिक वेबसाइट” www.ircon.org देखें।


Share This Article
Advertisement Carousel