Akshar Saathi
Akshar Saathi
Share This Article

रायपुर 11 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / One day training of Akshar Saathi concluded / अक्षर साथी प्रशिक्षण कार्यक्रम , उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत संचालित नगर के पीएमश्री स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल मंडी, सीहोर में अक्षर साथियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण जिला कलेक्टर श्री बालागुरु के., जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सर्जना यादव के निर्देशन एवं जिला परियोजना समन्वयक श्री आरआर उइके के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में अक्षर साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला सह समन्वयक श्री लखन लाल माहेश्वरी की उपस्थिति में ब्लॉक सह समन्वयक श्री गेंदराज विश्वकर्मा, संकुल प्राचार्या डॉ. हेमलता राठौर, संकुल सह समन्वयक शशिकला पाण्डेय, जन शिक्षक मीनाली साहू, सुमन सिंह मास्टर ट्रेनर, अमिता कसोटिया, सरला चौहान, सोनू जैन के द्वारा अक्षर साथियों को प्रशिक्षण दिया गया।

सभी अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण की सराहना की। ब्लाक समन्वयक श्री गेंदराज विश्वकर्मा ने कहा कि किसी भी प्रकार के अभ्यास और प्रशिक्षण से व्यक्ति में दक्षता का विकास होता है और आत्मविश्वास से वृद्धि होती है।

संकुल प्राचार्या डॉ. हेमलता राठौर ने कहा कि अक्षर साथियों के प्रशिक्षण से उनमें आगे बढ़ने और बेहतर करने की क्षमता विकसित होगी।

जिला सह समन्वयक श्री लखनलाल माहेश्वरी ने विस्तार से इस अभियान के बारे में जानकारी दी। अंत में सभी का आभार संकुल सह समन्वयक शशिकला पाण्डेय ने व्यक्त किया।