Share This Article रायपुर,02 जून 2026/ ETrendingIndia / 30 Indian Truck Drivers Arrested in US for Illegal Stay, Face Deportation – अमेरिका में भारतीय ट्रक चालक , अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है, जो व्यावसायिक ट्रक चला रहे थे। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा ने सोमवार बयान जारी कर बताया कि 11 से 15 मई के बीच एरिजोना के युमा सेक्टर के सीमा गश्ती एजेंटों ने ‘ऑपरेशन चेकमेट’ के दौरान 52 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें 30 भारतीय शामिल हैं। विभाग ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 36 लोग सेमी-ट्रक चला रहे थे, जिसमें 30 भारतीय, 6 मैक्सिको, अल साल्वाडोर और रूस के नागरिक हैं। इन व्यक्तियों के पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और वर्जीनिया सहित राज्यों द्वारा जारी किए गए वाणिज्यिक ड्राइवर लाइसेंस थे, हालांकि कुछ के पास कोई वैध ड्राइविंग दस्तावेज नहीं थे। इनमें अधिकांश के पास पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के दौरान जारी किए गए रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज थे, लेकिन परमिट अवधि समाप्त थी। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी लोगों पर संघीय आव्रजन कानूनों के तहत कार्रवाई की जा रही है और उन्हें निर्वासित किया जाएगा। अमेरिका में शुरू ‘ऑपरेशन चेकमेट’ का उद्देश्य आव्रजन कानूनों को लागू करना और देश भर में वाणिज्यिक वाहन चलाने वाले अवैध व्यक्तियों की पहचान करना है। बता दें कि हाल में, अमेरिका में भारतीय मूल के कई ट्रक चालकों को घातक वाणिज्यिक वाहन दुर्घटनाओं के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। Share This Article Post navigation ईरान समझौता चाहता है, जो देश हमारे साथ उनका भविष्य बेहतर होगा : ट्रंप आईएनएस सुदर्शनी ने एंटीगुआ में अपना बंदरगाह भ्रमण संपन्न किया