Share This Article रायपुर, 04 सितंबर / ETrendingIndia / अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान के साथ चल रहा तनाव कोई युद्ध नहीं है, क्योंकि सक्रिय गोलाबारी नहीं हो रही। व्हाइट हाउस में ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यह संघर्ष कब तक खत्म होगा, इसकी कोई निश्चित समयसीमा वह नहीं जानते। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले इसके समाप्त होने के आसार कम हैं। वेंस ने ईरान के सिरिक में शादी समारोह पर हुई बमबारी की जांच की बात कही है। वेंस ने कहा कि अमेरिका ने महीनों पहले बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान बंद कर दिया था और मौजूदा संघर्ष युद्ध की श्रेणी में नहीं आता।उन्होंने कहा, मैं इसे युद्ध नहीं कहूंगा। अभी कोई सक्रिय गोलीबारी नहीं हो रही है। मैं मानता हूं कि कुछ जगहों पर यह स्थिति उत्पन्न हुई है।युद्ध समाप्ति की समयसीमा पर वेंस ने कहा कि उन्हें इसका जवाब नहीं पता, लेकिन ईरानियों से पूछना चाहिए कि वो जहाजों पर हमले कब बंद करेंगे। वेंस ने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए अमेरिकी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन का ध्यान अब यह सुनिश्चित करने पर है कि तेहरान वाणिज्यिक तेल परिवहन में बाधा डालना जारी न रख सके। उन्होंने ईरान के साथ बातचीत को लेकर कहा कि जब तक जहाजों पर हमला बंद नहीं होता, तब तक बातचीत स्थगित रहेगी। उन्होंने कहा,, हम ईरान से कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं। वेंस ने ईरान के सिरिक काउंटी में एक शादी समारोह वाले घर में मिसाइल हमले से जुड़ी खबर को संदेहास्पद बताया और कहा कि अमेरिका इसकी जांच करेगा। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने मंगलवार को बताया कि शादी वाले घर में मिसाइल के छर्रे गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने इसे युद्ध अपराध घोषित किया। उसी दिन ईरान ने भी अमेरिका पर हमला किया। Share This Article Post navigation रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत तैयार… जयशंकर बोले – ‘हर संभव मदद करेंगे’ नेपाल बाढ़ में 600 बच्चे लापता; स्कूल नष्ट, संचार व्यवस्था ठप होने से तलाशी में परेशानियां