hormuz ships rescue 2026
hormuz ships rescue 2026
Share This Article

रायपुर,05 मई 2026/ ETrendingIndia / अमेरिका होर्मुज जलडमरूध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अभियान शुरू करेगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ईरान युद्ध से तटस्थ और निर्दोष देश प्रभावित हुए हैं, और हमने इन देशों से कहा है कि हम उनके जहाजों को इन प्रतिबंधित जलमार्गों से सुरक्षित रूप से बाहर निकालेंगे, ताकि वे स्वतंत्र रूप से और कुशलता से अपना काम कर सकें। ये अभियान आज सुबह से शुरू हो गया है।

ट्रंप ने कहा, दुनिया भर के देशों ने अमेरिका से पूछा है कि क्या हम उनके जहाजों को छुड़ाने में मदद कर सकते हैं? ये जहाज होर्मुज में फंसे हुए हैं।

ईरान, मध्य-पूर्व और संयुक्त राज्य अमेरिका की भलाई के लिए, हमने इन देशों से कहा है कि हम उनके जहाजों को इन प्रतिबंधित जलमार्गों से सुरक्षित रूप से बाहर निकालने में उनका मार्गदर्शन करेंगे, ताकि वे आजादी से और कुशलतापूर्वक अपना काम-काज जारी रख सकें।

ट्रंप ने कहा, यह प्रक्रिया, जिसे प्रोजेक्ट फ्ऱीडम नाम दिया गया है, सोमवार सुबह शुरू होगी। मुझे पूरी जानकारी है कि मेरे प्रतिनिधि ईरान देश के साथ बहुत ही सकारात्मक चर्चाएं कर रहे हैं।

इनके परिणामस्वरूप सभी के लिए कुछ बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। मेरा मानना है कि यह कदम उन सभी लोगों की ओर से सद्भावना प्रदर्शित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा, जो पिछले कई महीनों से संघर्ष कर रहे हैं।