Share This Article रायपुर, 01 अक्टूबर 2026। Angan Milan Sammelan : आंगन मिलन सम्मेलन के अंतर्गत रायपुर जिले के 206 आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, माताओं, बच्चों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही। गोदभराई और अन्नप्राशन संस्कार आंगन मिलन सम्मेलन के दौरान गर्भवती माताओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर माताओं और परिवारजनों को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक देखभाल, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल विकास से जुड़ी जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह सम्मेलन में जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौने और अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की। विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने माताओं एवं परिवारों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सर्वांगीण विकास के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का नियमित लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले साथी कार्यकर्ताओं, साहित्यिकों और मितानिनों का सम्मान भी किया गया। कई क्षेत्रों में हुए विशेष आयोजन समोदा 1, 2, 3 और 4 में नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम हुए। आलेखुटा में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रकला ध्रुव, जनपद सदस्य राजेश्वरी ध्रुव और सरपंच भागेश्वरी सिन्हा की सहभागिता रही। मोखेतरा में सरपंच उपेंद्रा देशलहरे एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। देवपुरी में भी हुए विभिन्न कार्यक्रम देवपुरी में पूर्व विधायक नंदे साहू तथा वार्ड 53, 54 और 55 के पार्षदों की उपस्थिति में गोदभराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज, स्वस्थ बच्चा प्रतियोगिता और कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में हुए आयोजनों के माध्यम से बच्चों और माताओं को पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़ी सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। Share This Article Post navigation Eklavya School CG : आदिवासी छात्रों के लिए बन रहे नए एकलव्य स्कूल परिसर, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे भवन PMKSY-WDC 2.0 : 2 अक्टूबर से गांव-गांव पहुंचेगा ‘रिफॉर्म उत्सव’, 16 ग्राम पंचायतों में वाटरशेड सुधारों की मिलेगी जानकारी