Share This Article रायपुर/ ETrendingindia / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 , नई दिल्ली में आयोजित “योग कनेक्ट” कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने योग को एक जीवन शैली के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया । उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण की प्रशंसा की जिसमें योग को “व्यक्तिगत चिति से राष्ट्रचिति” तक ले जाने की बात कही गई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 “योग कनेक्ट” अभियान, वैज्ञानिकता और आध्यात्मिकता के संगम के साथ भारत के सांस्कृतिक नेतृत्व को सशक्त बनाता है। उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भारत के शाश्वत ज्ञान के रूप में अर्पित करने का आह्वान किया। कार्यकम में स्वामी रामदेव ने बताया कि वर्तमान समय में विश्व के करीब 200 देशों में करीब 2 अरब लोग योग कर रहे हैं, जो आने वाले वर्षों में 5 अरब तक पहुँच सकते हैं। डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने कहा कि योग केवल क्रिया नहीं, बल्कि “होने की अवस्था” है। श्री चिदानंद सरस्वती ने योग को इंटीग्रिटी और एकता का प्रतीक बताया। वैश्विक संवाद और ज्ञान संसाधनों का विमोचन 1,000 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन किया गया, जैसे “योग प्रभाव” सर्वेक्षण रिपोर्ट, “भारतीय वृक्ष वैभवम” और “आईडीवाई – एक राजनेता के दृष्टिकोण का योगिक मार्ग”। छह सत्रों में योग के औद्योगिक, वाणिज्यिक और स्वास्थ्यगत पहलुओं पर चर्चा हुई, जिनमें एनसीडी की रोकथाम, महिला स्वास्थ्य, योग नवाचार और योग वाणिज्य जैसे विषय शामिल Share This Article Post navigation केंद्रीय मंत्री ने चेन्नई में गरुड़ एयरोस्पेस की स्वदेशी कृषि-ड्रोन सुविधा का उद्घाटन किया दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में वृक्षारोपण अभियान : लगेंगे 40 हजार पौधे