दिल्ली देहरादून वृक्षारोपण अभियानदिल्ली देहरादून वृक्षारोपण अभियान
Share This Article

रायपुर/ ETrendingIndia / भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 14 जून को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के काठा टोल प्लाजा पर दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया।

‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ पहल के तहत इस अभियान का उद्देश्य कॉरिडोर के किनारे लगभग 40,000 पौधे लगाना है,

जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरित बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिले।

दिल्ली-देहरादून वृक्षारोपण अभियान के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने उत्तर प्रदेश

के बागपत में 14 जून को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ पहल के तहत इस अभियान में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के किनारे 40 हजार पौधे लगाए जाएंगे।

इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वायु गुणवत्ता में सुधार और हरित बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है। इस

अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय छात्र भी शामिल हुए।

वृक्षारोपण अभियान , यह कॉरिडोर दिल्ली और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ

पारिस्थितिक लाभ जैसे वायु गुणवत्ता में सुधार, मिट्टी संरक्षण और जैव विविधता में वृद्धि सुनिश्चित करेगा।

एनएचएआई अब तक देशभर में 5.12 लाख से अधिक पौधे लगा चुका है, जो हरित राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की

दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव श्री वी. उमाशंकर ने अभियान की शुरुआत एक पौधा लगाकर की।

इस अवसर पर एनएचएआई अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बागपत जिले के

प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्र भी शामिल हुए और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए।


Share This Article