Share This Article रायपुर, 22 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / कनाडा के एडमंटन में एक गुरुद्वारे में चाकूबाजी की घटना हुई है। यहां नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख मंदिर परिसर में एक शख्स ने चाकू मारकर 2 युवकों को घायल कर दिया। फिलहाल आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह की प्रार्थना में घुसने की कोशिश कर रहा था और रोकने पर उसने हमला कर दिया।पीडि़तों की आयु 75 और 51 वर्ष है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपी को पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस के लिए जाना-पहचाना है और 2015 से ही हिंसक अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस अब आरोपी के मकसद की जांच कर रही है।कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने हमले पर हैरानी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, आज सुबह एडमंटन के नानकसर गुरुद्वारे में हुआ हमला बेहद भयावह है। मेरी संवेदनाएं इस घटना में घायल हुए 2 लोगों और इस भयानक घटना से स्तब्ध समुदाय के साथ हैं। किसी भी व्यक्ति को अपने पूजा स्थल पर असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए। मैं एडमंटन पुलिस सेवा को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं Share This Article Post navigation Arnold Schwarzenegger Jagannath Rath Yatra : लॉस एंजेलिस की रथ यात्रा में पहुंचे अर्नोल्ड…! फैंस रह गए हैरान अमेरिका-कनाडा की व्यापार वार्ता विफल; ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया, रात से होगा लागू