Share This Article Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। मुकाबला 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं। पहली बार एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान मुकाबला यह एशियन गेम्स क्रिकेट इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला होगा। भारत पिछली बार जीते स्वर्ण पदक को बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरेगा। पिछले टी-20 मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले छह टी-20 मुकाबले लगातार जीते हैं। इस दौरान 2022 से लेकर 2026 तक भारत ने पाकिस्तान को कई अहम मुकाबलों में हराया है। 2026 टी-20 विश्व कप में भी भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात दी थी। दोनों टीमें गोल्ड की दावेदार भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को छह विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमें बिना हार के खिताबी मुकाबले तक पहुंची हैं। Share This Article Post navigation एशियाई खेलों में भारत का सुनहरा शुक्रवार : हॉकी का 44 साल का इंतजार खत्म, पहलवान और बॉक्सरों ने भी जीते गोल्ड Asian Games Finals : बैटिंग और बालिंग सभी ओर भारत का जलवा… पाकिस्तान को पटकनी देकर जीता गोल्ड