Share This Article रायपुर, 21सितंबर 2026 / ETrendingIndia / एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज रुद्राक्ष पाटिल ने एक ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। पुरुष टीम स्पर्धा में सिल्वर और व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में ब्रॉन्ज जीतने के बाद अब उनकी नजर 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (थ्रीपी) इवेंट पर है, जिसका मुकाबला शुक्रवार को होगा। एक दिन में दो पदक रुद्राक्ष ने पुरुष टीम स्पर्धा में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद व्यक्तिगत 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में भी उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इससे पहले 2023 हांग्जो एशियन गेम्स में वह टीम इवेंट का गोल्ड जीत चुके हैं। अब ‘थ्रीपी’ की चुनौती रुद्राक्ष पहली बार एशियन गेम्स में दो अलग-अलग इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन उनका अपेक्षाकृत नया इवेंट है और इसमें यह उनका दूसरा साल है। उन्होंने कहा कि कोचिंग, सपोर्ट स्टाफ और पूरी भारतीय टीम से उन्हें लगातार अच्छा सहयोग मिल रहा है। कोच की सलाह—शूटिंग पर रखें ध्यान रुद्राक्ष के मुताबिक कोचों ने उन्हें मेडल के बारे में सोचने के बजाय अपनी सामान्य शूटिंग पर ध्यान देने की सलाह दी है। उनका कहना है कि रोजाना की तरह सहज होकर प्रदर्शन करना ही पर्याप्त होगा। गोल्ड से चूके, ब्रॉन्ज से खुश 10 मीटर फाइनल में रुद्राक्ष एक समय गोल्ड की स्थिति में थे, लेकिन दबाव और घबराहट के कारण कुछ शॉट्स में चूक हुई। उन्होंने माना कि वह स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकते थे, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल मिलने से वह खुश हैं। अब उनका पूरा ध्यान 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में बेहतर प्रदर्शन पर है। Share This Article Post navigation एशियन गेम्स 2026 : वुशू में भारत का दम, रोशिबिना और आर्यन क्वार्टर फाइनल में Asian Games : पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों को सिल्वर,