Share This Article रायपुर, 09 अगस्त 2026/ Assam Floods : असम में भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए वेदांता समूह ने ₹7 करोड़ का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और समूह के इस सहयोग की सराहना करते हुए आभार जताया है। राहत और पुनर्वास में खर्च होगी राशि ₹7 करोड़ की सहायता राशि से बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, आश्रय, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इसका इस्तेमाल दीर्घकालिक पुनर्वास कार्यों में भी किया जाएगा। असम के विकास में वेदांता की भूमिका मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल अग्रवाल लंबे समय से असम की विकास यात्रा के समर्थक रहे हैं। तेल और गैस क्षेत्र में वेदांता की राज्य में महत्वपूर्ण मौजूदगी है। हिमंत ने जताया आभार मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा होना वेदांता के समाज के प्रति योगदान और जिम्मेदारी को दर्शाता है। Share This Article Post navigation Assam Flood : 15 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में, मरने वालों की संख्या 97 हुई… चीन ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने को लेकर की भारत की आलोचना