Nawa RaipurNawa Raipur
Share This Article

रायपुर, 14 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नवा रायपुर अटल नगर में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लगभग 406.72 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क में विभिन्न उद्योगों के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं और अधोसंरचना विकसित की जाएंगी।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई थी बैठक

मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत औद्योगिक पार्क विकसित करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

CRDA ने रखा प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CRDA) ने रायपुर जिले के नवा रायपुर अटल नगर में इस औद्योगिक पार्क के विकास का प्रस्ताव रखा है।

उद्योगों को मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

प्रस्तावित पार्क में विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगों की जरूरतों के अनुसार बुनियादी ढांचे और आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और निवेश के नए अवसर तैयार करने में मदद मिल सकती है।


Share This Article