Share This Article रायपुर, 15 जनवरी 2026/ ETrendingIndia /Strict action against illegal sand trade: JCB, Hiva and tractor seized, ramp destroyed / अवैध रेत कारोबार कार्रवाई , छत्तीसगढ़ की धमतरी कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा खनिज अधिकारी मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। 13 जनवरी को तहसील मगरलोड अंतर्गत ग्राम बुढ़ेनी स्थित महानदी से अवैध रूप से रेत खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया। नदी से अवैध रेत उत्खनन हेतु बनाए गए रैंप को तत्काल नष्ट कर दिया गया . दिनांक 14 जनवरी को तहसील मगरलोड के ग्राम करेलीछोटी में मध्य रात्रि के दौरान की गई कार्रवाई में अवैध रेत भण्डारण में संलिप्त एक जेसीबी मशीन एवं हाईवा वाहन को जप्त किया गया। इस दौरान रात्रिकालीन चेकिंग अभियान के तहत लगभग 60 हाईवा वाहनों की जांच की गई, जिसमें रेत परिवहन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज सही पाए गए।अवैध रेत भण्डारण एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 (रूरूष्ठक्र ्रष्ह्ल) की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में खनि अधिकारी हेमंत चेरपा के साथ साथ सहायक खनि अधिकारी सुभाष साहू, खनि निरीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर तथा खनि सिपाही का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। Share This Article Post navigation अतुल्य दंतेवाड़ा अभियान : पर्यटन के लिए रोमांच, प्रकृति और आस्था के हैं अनेक स्थान, बारसूर–मुचनार ने दिलाई नई पहचान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की आदया श्रीवास्तव बनीं जूनियर मिस इंडिया -मिस कॉन्फिडेंटÓ