Share This Article रायपुर, 14 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Aadya Srivastava from Bilaspur, Chhattisgarh became Junior Miss India – Miss Confident/ जूनियर मिस इंडिया आदया , बिलासपुर की होनहार बालिका आदया श्रीवास्तव ने जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘जूनियर मिस इंडिया – मिस कॉन्फिडेंटÓ का खिताब जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन किया है। यह भव्य आयोजन जयपुर के पाँच सितारा होटल क्लाक्र्स आमेर में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से करीब 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में आदया ने अपने उत्कृष्ट वाक्- कौशल, भावपूर्ण कत्थक नृत्य, आत्मविश्वास से भरे रैंप वॉक और प्रभावशाली व्यक्तित्व से निर्णायकों व दर्शकों को खासा प्रभावित किया। खिताब जीतने पर आदया को ब्यूटी क्वीन क्राउन, सैश, प्रमाण-पत्र और गिफ्ट हैम्पर प्रदान किए गए। तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री रीवा अरोड़ा, ‘क्रिमिनल जस्टिसÓ के निर्देशक-निर्माता मनीष सिंह, फैशन विशेषज्ञ उन्नति सिंह, टीवी अभिनेता जयदीप, बॉलीवुड कोरियोग्राफर बतिल गांधी, मॉडल सेफाली सूद और प्रसिद्ध कवि आलोक श्रीवास्तव सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। प्रतियोगिता के अंतिम दौर में देश के 25 प्रमुख शहरों से चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया .अपनी सफलता पर आदया ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनके स्वर्गीय दादा-दादी, नाना-नानी, मामा-मामी और माता-पिता का निरंतर आशीर्वाद व सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि कल्चरल राउंड में उन्होंने रायगढ़ घराने की कत्थक नृत्य शैली की प्रस्तुति दी, जबकि फैशन राउंड में प्रसिद्ध डिजाइनर रीमा माखीजा द्वारा डिज़ाइन की गई पोशाक में रैंप वॉक किया। फाइनल राउंड के लिए उन्हें मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी नवोनिता लोध ने प्रशिक्षण दिया। आदया ने भविष्य में सीनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा भी जताई। उल्लेखनीय है कि आदया, रायगढ़ घराने की सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना श्रीमती वासंती वैष्णव की शिष्या हैं और उनके मार्गदर्शन में अपनी शास्त्रीय नृत्य कला को निरंतर निखार रही हैं। क्रांति नगर, बिलासपुर निवासी आदया श्रीवास्तव डीपीएस स्कूल, बिलासपुर की कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। वे पूर्व क्रिकेटर एवं वर्तमान में सीएमपीडीआई में विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन एवं प्रशासन) के पद पर कार्यरत आलोक श्रीवास्तव और श्रीमती आँचल श्रीवास्तव की पुत्री हैं। पुत्री की इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर माता-पिता ने गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की है। Share This Article Post navigation अवैध रेत कारोबार पर सख्त कार्यवाही : जेसीबी , हाईवा एवं ट्रैक्टर जप्त, रैंप नष्ट Bastar development review meeting: बस्तर संभाग के विकास को लेकर सीएम विष्णु देव साय की समीक्षा बैठक