Ayushman Bharat Scheme
Ayushman Bharat Scheme
Share This Article

रायपुर, 21 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / Ayushman Bharat Scheme: National honor for Madhya Pradesh… Excellent performance in biometric-based pre-authorization… आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश को “बेस्ट परफार्मिंग लार्ज स्टेट– हाइयेस्ट प्री-ऑथोराइजेशंस विथ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन” श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान योजना के अंतर्गत बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन प्रक्रिया के प्रभावी, पारदर्शी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिये आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश की टीम को बधाई दी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) द्वारा नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित राष्ट्रीय समीक्षा बैठक (चिंतन शिविर) में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव सुश्री पुण्य सलिला श्रीवास्तव द्वारा आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरविंद शाह को पुरस्कार प्रदान किया गया।