Share This Article रायपुर, 27 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत में विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) कार्यक्रम के तहत 3 संविदा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें कार्यक्रम अधिकारी का 1 पद और लेखापाल के 2 पद शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी योग्य अभ्यर्थी 5 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से आवेदन कर सकते हैं। किन पदों पर होगी भर्ती? कार्यक्रम अधिकारी: 1 पद (अजजा वर्ग) लेखापाल: 2 पद (अजा-1, अजजा-1) क्या है शैक्षणिक योग्यता? कार्यक्रम अधिकारी: प्रथम श्रेणी में MBA, BE, MRTM (मास्टर ऑफ रूरल टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) या गणित/भौतिक विषय में स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है। लेखापाल: 55 प्रतिशत अंकों के साथ बी.कॉम उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। कहां और कैसे करें आवेदन? आवेदन पत्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के कार्यालय में पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026, शाम 5:30 बजे है। यहां मिलेगी विस्तृत जानकारी भर्ती संबंधी नियम, शर्तें और अन्य विवरण जिला पंचायत के सूचना पटल तथा आधिकारिक वेबसाइट “बलरामपुर जिला प्रशासन” (www.balrampur.gov.in) पर उपलब्ध हैं। Share This Article Post navigation CG News : शक्कर की बोरी में GPS लगाकर पकड़ा राशन चोर गिरोह, 5 गिरफ्तार, 38.60 लाख का माल बरामद CG Rajyotsav 2026 : 2 नवंबर को सभी जिलों में होगा राज्योत्सव, जानें आपके जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि