Share This Article

रायपुर, 14 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए केवल जिले के स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं। चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

कुल पदों की संख्या 81 है, जिसमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 11, अनुसूचित जाति के लिए 3, तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 57 रिक्त पद है.

आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में देखें।

शैक्षणिक योग्यता

सामान्य अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ या मध्यप्रदेश के विद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। अनुसूचित जनजाति तथा नक्सल प्रभावित परिवारों के पात्र अभ्यर्थियों को 5वीं उत्तीर्ण होने पर भी आवेदन की छूट दी गई है।

आयु सीमा और शारीरिक मापदंड

1 जनवरी 2026 को आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों और महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। पुरुषों के लिए वर्गवार न्यूनतम ऊंचाई 150 से 163 सेमी तथा महिलाओं के लिए 148 से 153 सेमी निर्धारित है।

ऐसे होगा चयन

शारीरिक दक्षता परीक्षा 100, लिखित परीक्षा 50 और साक्षात्कार के 20 अंक होंगे। इसके अलावा पात्रता के अनुसार अधिकतम 30 बोनस अंक मिलेंगे। इनमें स्थानीय बोली के ज्ञान के 20 अंक शामिल हैं।

कहां जमा करें आवेदन?

आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव सहित निर्धारित पुलिस कार्यालयों में जमा किए जा सकते हैं। डाक से आवेदन भेजने पर पंजीकृत डाक अनिवार्य है।


Share This Article
Advertisement Carousel