Share This Article रायपुर 5 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / The women’s group of Bathandipa village earned Rs 2.5 lakh from fish farming by building a pond / बथानडीपा महिला मछलीपालन , मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मछली पालन अर्थात जलीय कृषि के लिए किसानों को प्रोत्साहित और बढ़ावा दिया जा रहा है। बथानडीपा महिला मछलीपालन , इसी कड़ी में जशपुर के मनोरा विकासखण्ड में श्री गणेश महिला स्व सहायता समूह के द्वारा बथानडीपा शासकीय तालाब को पट्टे पर लेकर मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष गुड़िया साहू ने बताया कि समूह की 11 महिलाओं द्वारा 0.801 हेक्टर में तालाब निर्माण किया गया है। तालाब में मछली पालन के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह निःशुल्क जाल एवं आईस बॉक्स भी दिया गया है। जल्द ही इन महिलाओं ने मछली पालन का काम सीख लिया और लाभ भी कमाने लगी. मछली पालन से समूह की महिलाओं ने दूरदराज के इस छोटे से तालाब से 2 लाख 50 हजार रूपए की आय अर्जित किया है। समूह की सदस्यों ने बताया कि मछली पालन के व्यवसाय से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है। Share This Article Post navigation अरुणाचल प्रदेश के नामचिक-नामफुक में पहली वाणिज्यिक कोयला खदान का ऐतिहासिक शुभारंभ छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 : ISM धनबाद और खनिज संचालनालय के मध्य क्रिटिकल मिनरल के अन्वेषण हेतु MoU, कोल इंडिया और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के मध्य भीमहत्वपूर्ण समझौता, मुख्यमंत्री ने कियाखनिज ऑनलाइन 2.0, DMF पोर्टल और रेत खदानों की नीलामी के लिए रिवर्स ऑक्शन पोर्टल का शुभारंभ