Best Weaver Award: A great opportunity for Chhattisgarh's weavers; 'Best Weaver' award carries a prize of ₹1 lakh each.Best Weaver Award
Share This Article

Best Weaver Award : छत्तीसगढ़ शासन के ग्रामोद्योग विभाग ने हाथकरघा बुनकरों की प्रतिभा, रचनात्मकता और पारंपरिक कारीगरी को प्रोत्साहित करने के लिए स्व. श्री बिसाहूदास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार योजना वर्ष 2025-26 के तहत प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।

प्रदेश के पात्र बुनकर 15 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित दो बुनकरों को एक-एक लाख रुपए नगद, प्रतीक चिन्ह, शॉल और श्रीफल प्रदान किया जाएगा।

दो बुनकरों को मिलेगा एक-एक लाख का पुरस्कार

योजना के तहत हर वर्ष दो सर्वश्रेष्ठ बुनकरों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक को 1 लाख रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

चयन समिति के निर्णय के अनुसार पुरस्कार राशि अधिकतम दो व्यक्तियों के बीच विभाजित भी की जा सकती है।

केवल हाथकरघा से बुने वस्त्र मान्य

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के हाथकरघा बुनकरों द्वारा स्वयं बुने गए पारंपरिक या आधुनिक डिजाइन के वस्त्र शामिल किए जा सकते हैं। अन्य माध्यम से तैयार वस्त्रों की प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।

न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

वस्त्र आवेदक ने स्वयं हाथकरघा पर बुना होना चाहिए।

एक आवेदक की केवल एक प्रविष्टि स्वीकार होगी।

पूर्व में पुरस्कृत प्रविष्टि दोबारा मान्य नहीं होगी।

शासकीय, अर्धशासकीय और सहकारी संस्था/संघ के कर्मचारी योजना में भाग नहीं ले सकते।

वीडियो और साक्षात्कार भी जरूरी

प्रविष्टि जमा करने वाले बुनकर को बुनाई के तकनीकी ज्ञान से संबंधित संक्षिप्त साक्षात्कार देना होगा। साथ ही वस्त्र तैयार करने के विभिन्न चरणों के छोटे वीडियो क्लिप भी प्रस्तुत करने होंगे।

15 अक्टूबर शाम 4 बजे तक जमा करें प्रविष्टि

आवेदन पत्र और संबंधित प्रपत्र जिला हाथकरघा कार्यालयों से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रविष्टि बंद लिफाफे में आवेदन और आवश्यक शपथ पत्र के साथ कलेक्टर अथवा संबंधित जिला हाथकरघा कार्यालय के माध्यम से ग्रामोद्योग हाथकरघा संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में जमा की जा सकती है।

महत्वपूर्ण: आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे है। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। शपथ पत्र 50 रुपए के स्टांप पेपर पर नोटरी से सत्यापित कराकर लगाना होगा।


Share This Article