ArgentinaArgentina
Share This Article

रायपुर, 25 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 2026 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया।

करो या मरो के मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के साथ भारत का वर्ल्ड कप खिताब के लिए 51 साल से चला आ रहा इंतजार भी खत्म नहीं हो सका।

शुरुआत में ही अर्जेंटीना ने बनाया दबाव

अर्जेंटीना ने मैच के पहले ही मिनट में गोल कर बढ़त बना ली। छठे मिनट में दूसरा गोल दागकर उसने भारत पर दबाव और बढ़ा दिया। भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने 9वें मिनट में गोल कर वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन पहला क्वार्टर अर्जेंटीना के पक्ष में 2-1 रहा।

तीसरे क्वार्टर में पिछड़ गया भारत

दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने दो और गोल कर बढ़त 4-1 कर ली। अब भारत के सामने मुकाबले में वापसी की बेहद मुश्किल चुनौती थी।

आखिरी मिनटों में कोशिश, लेकिन नहीं मिली जीत

चौथे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने एक और गोल किया। भारत के लिए सुखजीत सिंह ने 58वें मिनट और हार्दिक सिंह ने 60वें मिनट में गोल किए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फुल टाइम तक स्कोर अर्जेंटीना 5-3 भारत रहा।

1975 के बाद भी खिताब का इंतजार

भारत ने अपना एकमात्र पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप खिताब 1975 में जीता था। इसके बाद 51 वर्षों में टीम दोबारा विश्व चैंपियन नहीं बन सकी। 2026 में खिताब का इंतजार खत्म होने की उम्मीद थी, लेकिन अर्जेंटीना के खिलाफ हार ने भारतीय अभियान पर विराम लगा दिया।


Share This Article