Share This Article भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई गर्मागर्मी के मामले में यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर ICC ने कार्रवाई की है। दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, इसलिए अब एक टेस्ट के बैन की आशंका खत्म हो गई है। 17वें ओवर में हुआ था विवाद असिथा फर्नांडो ने तेज अंदर आती गेंद पर यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया। इसके बाद फर्नांडो के सेंड ऑफ से माहौल गरमा गया। जायसवाल वापस मुड़े और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान दोनों का सिर आपस में टकरा गया। दोनों पर 25% मैच फीस का जुर्माना ICC ने इसे आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन माना, जो अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने दोनों पर 25 प्रतिशत मैच फीस और एक-एक डिमेरिट अंक की सजा प्रस्तावित की। अब नहीं लगेगा टेस्ट बैन शुरुआत में यशस्वी पर कम से कम एक टेस्ट मैच का बैन लगने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के अपराध स्वीकार करने और पिछले 24 महीनों में कोई डिमेरिट अंक नहीं होने के कारण मामला लेवल-1 उल्लंघन तक ही सीमित रहा। हर्षा भोगले की टिप्पणी पर भी बोले जायसवाल घटना के बाद कमेंटेटर हर्षा भोगले ने जायसवाल को आउट होने के बाद सीधे पवेलियन लौटने की सलाह दी थी। इस पर जायसवाल ने कहा कि जब तक यह पता न हो कि सामने वाले खिलाड़ी ने क्या कहा, तब तक किसी घटना पर फैसला नहीं सुनाना चाहिए। Share This Article Post navigation अर्जेंटीना से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर भारत…! 51 साल का इंतजार बरकरार 27 अगस्त को देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात… पीएम मोदी के संवाद के साथ आयोजित होगा