Share This Article रायपुर, 1 अगस्त/ ETrendingIndia / भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में दो ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। जूडो में रचा इतिहास अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग में कनाडा की हाइडी क्वाच को हराकर स्वर्ण पदक जीता। हर्ष सिंह ने 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ओलंपियन जोशुआ काट्ज़ को हराकर इतिहास रच दिया। हर्ष सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष जूडोका बन गए। महिला पहलवानों का दमदार प्रदर्शन अज़रबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने चार पदक जीते। संध्या विश्नोई और अक्षरा ने रजत पदक अपने नाम किए। अवंशिका और तानिया ने कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक संख्या बढ़ाई। Share This Article Post navigation इतिहास रचेगा भारतीय फुटबॉल…, 3 अक्टूबर को कोलकाता में ब्राजील से भिड़ेगी टीम इंडिया… Commonwealth Games : भालाफेंक में भारत का डबल धमाका… नीरज को रजत और यशवीर ने जीता कांस्य